बैकुंठपुर: बैकुंठपुर के सोनवालिया गांव के ट्रक चालक हुलास राय की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत
गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव निवासी ट्रक चालक हुलास राय की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक पलटने से मौके पर ही उनकी जान चली गई। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं।