झांसी: पारीछा में पैसों के विवाद को लेकर दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 13, 2026 झांसी के बड़ा गांव थाना क्षेत्र के पारीछा इलाके से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पैसों के विवाद को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था एक महिला द्वारा दूसरी महिला की बेटी की शादी को लेकर पैसे उधार दिए गए थे जिसे मांगने पर बहस शुरू हुई फिर मारपीट हो गई