चकिया: गायघाट भगड़ा में आरक्षित वन भूमि पर अवैध खुदाई को लेकर बवाल, सपा नेता समेत 21 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
गायघाट भगड़ा गांव स्थित आरक्षित वन भूमि पर अवैध मिट्टी खुदाई को लेकर हंगामा हो गया। वन विभाग और पुलिस की टीम ने जेसीबी व ट्रैक्टर कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर वाहन छुड़ा लिया। रविवार सुबह 09 बजे पुलिस ने बताया कि मामले में सपा नेता महेंद्र राव समेत 21 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।