उदयपुर जिले के आमीवाड़ा के राजस्व मुण्डकोशिया को पुनर्गठन में देवड़ावास पंचायत में शामिल करने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 4 बजे विरोध किया। पंचायतीराज विभाग की और से ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन की अधिसूचना के बाद कुछ पंचायतों को लेकर ग्रामीणों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने इसके लिए अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मिलकर इसे ठीक कराने का आग्रह किया