टिकवा मऊ के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।घायलों की पहचान संचित यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी बदोसराय और उनकी बहन के रूप में हुई है।निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संचित यादव के पैर में फैक्चर हो गया है।