मधेपुरा: तुरकाही में मद्य निषेध विभाग ने हाइवा से 1125 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त की, तहखाना बनाकर लाई जा रही थी
मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान ट्रक चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि ट्रक में गिट्टी के नीचे तहखाना बनाकर झारखंड से शराब की तस्करी की जा रही थी।