हाथरस: 6 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ASP ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजारों और रेलवे स्टेशन पर किया पैदल गश्त
जनपद हाथरस में 6 दिसंबर को लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार घंटाघर सर्राफा बाजार रामलीला ग्राउंड सासनी गेट व हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जनपद में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने मय पर्याप्त पुलिस के बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।