शामली: राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
Shamli, Shamli | Jun 29, 2026 सोमवार शिवसेना मंडल सहारनपुर इकाई के मंडल महासचिव बैरिस्टर छबियान के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जनपदस्तरीय अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की। राम मंदिर के पदाधिकारी को भी पद से हटाने की मांग की।