बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में सदर SDO की अध्य्क्षता में ईद पर्व को लेकर हुई शांति-समिति की बैठक, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में सदर एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति-समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान शांति-समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें. इस मौके पर संबोधित करते हुए सदर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि ईद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है.