नगरी: नगरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक हुए घायल
Nagri, Dhamtari | May 22, 2026 मिली जानकारी के अनुसार नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर स्थित सूर्या राइस मिल के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। फिलहाल घायलों की पहचान नही हो पाई है।