लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। वही नाबालिक किशोरी के परिजनों ने शुक्रवार की शाम लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने कि शंका का जाहिर की है। लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए लापता किशोरी के खोजबीन में जुटी है।