पूरनपुर: हाईवे पर सांड आने से पलटा ई-रिक्शा, महिला घायल होकर अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज देहात निवासी रुवी पत्नी शाकिर परिवार के साथ ई-रिक्शा से घाटमपुर स्थित मजार पर गई थीं। वहां से वापस लौटते समय हाईवे पर अचानक ई-रिक्शा के सामने सांड आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रुवी घायल हो गईं, जबकि ई-रिक्शा में सवार परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।