चायल: संदीपन घाट थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान हुई मौत; परिजनों ने किया चक्का जाम
कौशाम्बी के संदीपन घाट में पूर्व प्रधान मनोज कुमार को मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने गोली मारी थी। इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम किया, पुलिस जांच में जुटी। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की देर शाम छह बजे सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया।इस दौरान चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे!