फूलपुुर: सोरांव पुलिस ने बिजली तार चोरी के वांछित अभियुक्त को दबोचा
सोरांव थाना पुलिस ने 33 केवी लाइन का बिजली तार चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 60 किलो चोरी हुआ विद्युत तार बरामद किया है। आरोपी ने 30 मई को बलकरनपुर क्षेत्र में बिजली का तार काटकर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।मंगलवार 02 बजे मिली जानकारी।