बैरसिया: बिलखिरिया इलाके में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी
भोपाल के बिलखिरिया इलाके में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।