रघुराजनगर नगरी: विंध्य जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी पहुंचे मैहर, कार्यकर्ताओं के साथ की बड़ी बैठक
मैहर के पूर्व विधायक एवं विंध्य जनता पार्टी के अध्यक्ष नारायण त्रिपाठी गुरुवार को मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने मिलन मैरिज गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की। दोपहर 12:00 बजे से चले कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों का जन सैलाब उमड पड़ा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा, "अब मैं मैहर में ही रहकर जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ूंगा।