मथुरा: विश्राम घाट क्षेत्र में दुकान का ताला चटकार घुसे चोरों को पड़ोसी ने रंगे हाथों दबोचा, चोरी की बड़ी वारदात होने से बची
मथुरा के सुप्रसिद्ध विश्राम घाट क्षेत्र से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह पड़ोसी हो तो ऐसा मंगलवार बुधवार की रात करीब 3 बजे, जब पूरी दुनिया गहरी नींद में सो रही थी, तब विश्राम घाट के निकट शर्मा जी के मंदिर के पास स्थित एक दुकान के ताले अज्ञात चोरों ने चटका दिए। तभी पड़ोसी युवक ने चोरों को दबोच लिया