गोरखपुर: तीसरी मंजिल पर लगी आग से किचन और अटैच कमरा जल गया
गोरखपुर के थाना कैंट क्षेत्र स्थित कवाड़ी गली में शनिवार सुबह एक मकान के तीसरे फ्लोर पर बने किचन में अचानक आग लग गई।सूचना मिलते ही गोलघर फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस आग में किचन और उससे जुड़े कमरे का सामान जलकर नष्ट हो गया, हालांकि समय रहते आग बुझा लेने से बाक