शाजापुर: राशि निकाल ली, काम अब तक पड़े अधूरे
ग्राम बमोरी निवासी बुजुर्ग ने सरपंच-सचिव पर लगाए आरोप, उचित कार्रवाई की मांग की
शाजापुर जनपद पंचायत के ग्राम बमोरी के सरपंच-सचिव पर वहीं रहने वाले बुजुर्ग ने बिना निर्माण कार्य किए लाखो रुपए की राशि आहरित करने के आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग ने जनपद पंचायत में आवेदन सौंपकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है वहीं सरपंच ने आरोपो को निराधार बताते हुए कहा है कि जितना काम होगा उतनी राशि आप आहरित कर सकते है। काम पूरा करेंगे तो राशि मिलेगी।