परसिया: अवैध धंधों के खिलाफ अंबाडा में पंचायत का प्रदर्शन, अवैध धंधों के संरक्षकों पर कार्रवाई की मांग
अंबाड़ा में मंगलवार को सरपंच ग्राम पंचायत अंबाड़ा भारती उइके , पूर्व सरपंच कमल राय के नेतृत्व मे अवैध धंधो की रोकथाम व गुंडागर्दी पर नकेल कसने के लिए प्रदर्शन किया गया। ग्रामवासियों के साथ चौकी अंबाड़ा में ज्ञापन सौपा गया’। मंगलवार को पांच बजे ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रदर्शनकारीयों ने धरना दिया।