समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 452, दिनांक 11.08.2026
*****************************
36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक l
*****************************
आज दिनांक 11.08.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सभी खिलाड़ियों अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर बधाई एवं हौसला अफजाई किए। मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
*स्वर्ण पदक विजेता*
1. इशिका — अंडर-29 किग्रा
2. अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा
3. आयुष राज — अंडर-44 किग्रा
4. सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा
*रजत पदक विजेता*
1. अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा
2. आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा
3. आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा
*कांस्य पदक विजेता*
1. नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा
2. आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा
3. हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा
4. अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा
5. सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा
6. अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा
7. नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा
8. खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा
9. स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा
10. अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा
11. हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा
टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार, शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
1 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 11, 2026