शाहपुरा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हनुमान सिंह का विधायक लालाराम बैरवा ने अजमेर पहुंचकर किया भव्य अभिनंदन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के नव नियुक्त अध्यक्ष हनुमान सिंह के पदभार ग्रहण करने पर शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने अजमेर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। विधायक ने दुपट्टा व पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। डॉ. बैरवा ने कहा कि हनुमान सिंह के नेतृत्व में शिक्षा बोर्ड नई ऊर्जा, पारदर्शिता और नवाचार के साथ कार्य करेगा।