तखतपुर: छतौना ग्रामसभा पहुंचे कलेक्टर, विकास पर दिया जोर, अंबेडकर जयंती पर ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्रामसभाएं
मंगलवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, छतौना ग्रामसभा पहुंचे कलेक्टर, विकास पर दिया जोर अंबेडकर जयंती पर ग्राम पंचायतों में हुई ग्रामसभाएं बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड स्थित छतौना ग्रामसभा में कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल शामिल हुए। कलेक्टर ने जनभागीदारी से विकास, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और कुपोषण मुक्ति पर जोर दिया।