चूरू: ऑपरेशन नकेल के तहत युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, 1.40 लाख का चिट्टा व अल्टो कार जब्त
Churu, Churu | Jul 24, 2026 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने "ऑपरेशन नकेल" के तहत एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद 7 ग्राम हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में काम ली जा रही अल्टो कार भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन शहर के ही एक युवक से लाना स्वीकार किया है।