कोटपूतली: गोविंद विहार में पानी की लाइन टूटने से सीवरेज धंसी, रास्ते हुए बंद
Kotputli, Alwar | Apr 2, 2026
कोटपूतली की गोविंद विहार कॉलोनी में पुरानी पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवरेज लाइन धंस गई। इससे कॉलोनी के रास्ते अवरुद्ध हो गए और गंदगी फैलने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की लाइन लंबे समय से जर्जर थी और कई शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं की गई।