सिधौली: सीता नगर में खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुआ दर्दनाक मौत
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के सीता नगर इलाके में खेत में जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और खेत में ही अनियंत्रित होकर पलट गया जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के नीचे तक जाने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।