सोनाहातु: बुंडू में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, स्वास्थ्य विभाग से जल्द बहाल करने की मांग
बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के बुंडू, तमाड़ और सोनाहातू अस्पतालों में 108 एंबुलेंस सेवा पिछले कई महीनों से बंद होने का मामला सामने आया है। एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी होकर धूल फांक रही हैं, जबकि सोनाहातू में एंबुलेंस पिछले करीब छह महीने से झाड़ियों में पड़ी होने की बात कही गई है। मामले को लेकर आजसू पार्टी रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने स्वास्थ्य