पिछोर: बोर्ड परीक्षा में डीईओ एसडीएम सहित SDOP ने खोड़ के केन्द्रो पर डाला डेरा केन्द्रो के बाहर जमघट लगाए खड़े लोगों को खदेड़ा
खोड़ में बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में बीते रोज 12वीं की परीक्षा के द्वारा, खोड़ के अशासकीय संत श्री कैलाशगिरी केंद्र पर एक नकली परीक्षार्थी को दबोचा गया, यहां केन्द्रों के बाहर लोगों के जमघट व नकल की कोशिशो को ध्वस्त करने के लिए, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हाई स्कूल के गणित विषय की परीक्षा के द्वारा खोड़ को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया,