चंदनकियारी: बाटबिनोर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तरणीसेन दास को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवा का मिला सम्मान
चंदनकियारी प्रखंड के मध्य विद्यालय बाटबिनोर में प्रधानाध्यापक तरणीसेन दास के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा गुरुवार समय लगभग साढ़े तीन बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में बीपीओ बिशाल प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।