पिछोर: पिछोर नगर में प्राइवेट खाद्य दुकानों की वजह से सहकारी बैंक से कॉलेज चौराहे तक लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान
पिछोर नगर में आज सोमवार शाम लगभग 6 00 बजे सहकारी बैंक से लेकर कॉलेज चौराहे तक जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण सड़क की एक ही पट्टी से दोनों ओर के वाहनों को निकाला जा रहा है।संकरे रास्ते के चलते यह जाम की स्थिति बनी।