कुम्भराज: एक्सीडेंट नही खेजडारामा गांव में पुरानी रंजिश में पिकअप से कुचलकर की बुजुर्ग की निर्मम हत्या, कुंभराज पुलिस नेआरोपी पकडा
Kumbhraj, Guna | Jun 21, 2026 कुंभराज थाना पुलिस ने निर्मम हत्या का आरोपी पकड़ा है। 21 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 2 मार्च 2026 को खेजड़ारामा गांव में राम प्रसाद लोधा उम्र 70 साल का एक्सीडेंट हुआ। पुलिस ने जांच की तो पुरानी रंजिश में योजना बनाकर आरोपी चिंतामल लोधा ने पिकअप वाहन से कुचलकर घायल किया था, उपचार के दौरान मौत हुई थी। 20 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप जप्त कर जेल भेजा है।