भरगामा: सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध करना पड़ा महंगा, दंपती पर हुआ जानलेवा हमला
भरगामा थाना क्षेत्र के बरमोतरा हरिपुर काला वार्ड संख्या 12 में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का विरोध करना एक दंपती को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।