परराही गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां चाचा ने अपने ही भाई, भतीजे पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में घायल लोगों की पहचान शिवम कुमार, विनय ठाकुर के रूप में हुई है।