बहोरीबंद: ग्राम पंचायत बाकल में नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण करोड़ों रुपये की लागत से किए जा रहे इस विकास कार्य की उपयोगिता और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो गए हैं।