मधेपुरा: मुहर्रम पर्व को लेकर मुरलीगंज बाजार में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मुरलीगंज में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।