हमीरपुर: भौनिया मोड़ के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल गई, तीन युवक घायल, एक का पैर टूटा
सुमेरपुर कस्बे से बाजार कर अपने गांव लौट रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे हिस्से में उतर गई और फिसल गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिहुना गांव निवासी भूरा 26 वर्ष पुत्र रामगुलाम, शिवम 26 वर्ष पुत्र विजयशंकर और अंकित 27 वर्ष पुत्र मह