मंगलवार की शाम 5:00 बजे जिला स्तरीय परामर्शदाती समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की द्वितीय तिमाही की बैठक जिलाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान वार्षिक ऋण योजना के द्वितीय तिमाही प्रगति, केसीसी, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, गव्य विकास योजना, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के लिए केसीसी, आरसेटी की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।