नकुड: ढकदेवी प्रकरण को लेकर भीम आर्मी जिला प्रभारी सीओ से मिले, और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
नकुड क्षेत्र के गांव ढ़कदेवी में देर रात हुए प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई किए जाने की सूचना मिलने पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी सन्नी गौतम पीड़ित परिवार के साथ थाना नकुड़ पहुंचे। वहां थाना प्रभारी एवं सीओ से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई।