खागा: राजकीय इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे ADG, SP सहित पुलिस के आलाधिकारी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने मंगलवार को फतेहपुर पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के साथ शहर के राजकीय इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का स्थलीय न