कटकमसांडी: हजारीबाग में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत हजारीबाग जिला भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।