आमला। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल बड़गांव में युवा संसदीय खेल महोत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन में छह ग्राम पंचायतों के 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण युवाओं ने हिस्सा लिया। वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो सहित कई खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।