विजयराघवगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते मासूम बच्चे की युवक ने ले ली जान।
कटनी जिले विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खैरहाई स्थित अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हुए 4 वर्षीय मासूम बालक का शव कैमोर थाना अंतर्गत ग्राम हरैया मार्ग पर मिलने के मामले की गुत्थी सुलझा ली गई है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को मासूम बालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।