झांसी: झांसी में मंत्री मनोज पांडेय ने कहा- भगवान अखिलेश यादव को दें सद्बुद्धि, उनके बयानों को मैं गंभीरता से नहीं लेता
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2026 झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा है, इसलिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर "करप्ट माउथ" जैसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।