रनियां: विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजित
Rania, Khunti | Apr 2, 2024 लोक सभा चुनाव 2024 के मद्येनजर गठित प्रशिक्षण कोषांग द्वारा विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों के निपुणता की परख ली गई। साथ ही मतदानकर्मियों द्वारा मतदान से पूर्व, मतदान के दिन और मतदान समाप्ति के बाद समस्त कार्य निष्पादन की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।