पंचकूला: पंचकूला में अंडरपास फेस टू इंडस्ट्रियल एरिया के पास सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 1280 रुपए सहित पकड़ा, एफआईआर
पंचकूला के सेक्टर 20 पुलिस थाना में रविवार को पुलिस के द्वारा एक मामला दर्ज किया गया जिसमें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचकूला में अंडरपास फेस टू इंडस्ट्रियल एरिया के पास सट्टा लगवाने वाले एक व्यक्ति को 1280 रुपए सहित पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कृष्ण मोहन के रूप में हुई है।