पंचकूला: रायपुर रानी में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर रानमें एक 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय तौसीफ पुत्र तैयब वासी रायपुररानी के रूप में हुई। जानकारी लगने पर साथियों ने उसे इलाज के सीएचसी रायपुररानी में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसीएच सेक्टर-32 में रेफर कर दिया लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।