पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 20 में सनसिटी सोसाइटी में केशियर का काम करने वाले व्यक्ति पर हमला, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 20 पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में वकील अहमद ने बताया है कि मैं पंचकूला के सेक्टर 20 में सनसिटी सोसाइटी में केशियर का काम करता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान मेरे ऊपर 8-10 लड़कों के द्वारा लाठी डंडों लोहे की रेड और तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।