पंचकूला: स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर लगाएंगे एनीमिया जांच शिविर:DC
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिला में 100 दिनों का त्यौहार- एनीमिया पर वार नाम से लोगों को एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सार्थक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी तालमेल बनाकर कार्य करेंगे l