बरेली: बरेली में सिलाई के पैसे मांगने गई महिला पर कुत्ते ने किया हमला, विरोध करने पर हंसिया से वार का आरोप
बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वह सिलाई के पैसे लेने एक घर पर गई थी, तभी वहां मौजूद पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और काट लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो घर के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और हंसिया से हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि हमले में उसे गंभीर