भगवानपुर: पत्नी हत्याकांड का आरोपी थाने में हुआ हाजिर, किया आत्मसमर्पण
भगवानपुर थाना कांड संख्या 111/26 में दर्ज मारपीट एवं कुएं में धकेलकर पत्नी की हत्या मामले के नामजद अभियुक्त जगदीशपुर निवासी चंदन यादव ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12:20 मिनट आकर भगवानपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी के ससुर सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी रामाशीष यादव ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।